..................... Salman Khan and Disha Patani to shoot for a Circus Sequence, inspired from Shahrukh Khan Zero - Hindi Filmibeat

इसे कहते हैं ज़ोर का झटका: सलमान को करनी थी शाहरूख वाली फिल्म तो बस करनी थी, हो गई PictureShuru

शाहरूख खान और सलमान खान का ज़ीरो का टीज़र इस साल की अब तक की सबसे बड़ी हाईलाइट रहा है और हर कोई सलमान और शाहरूख को एक साथ देखने का इंतज़ार कर रहा है। दिलचस्प ये है कि ये बौने वाली फिल्म पहले सलमान खान करना चाहते थे लेकिन वो नहीं चाहते थे कि किसी को पता चले कि वो फिल्म में बौने बने हैं। ये बात लीक हो गई और सलमान ने आनंद एल राय की फिल्म छोड़ दी।

बाद में शाहरूख खान ने ये बौने वाली फिल्म साइन की। और सलमान ने भी फिल्म में कैमियो कर डाला। लेकिन वो वाकई आनंद एल राय की ज़ीरो करना चाहते थे। और शाहरूख के साथ ज़ीरो में एक सर्कस सीन करने के बाद भी सलमान का मन भरा नहीं। क्योंकि खबर है कि सलमान खान की भारत की शूटिंग रविवार से शुरू होने जा रही है और सलमान और दिशा पटानी एक काफी बड़ा सर्कस सीक्वंस शूट करने वाले हैं।

salman-khan-disha-patani-shoot-a-circus-sequence-inspired-from-shahrukh-khan-zero

अली अब्बास ज़फर की ये फिल्म ईद 2019 में रिलीज़ होगी। गौरतलब है कि फिल्म की लीड हीरोइन प्रियंका चोपड़ा ही होंगी लेकिन चूंकि फिल्म एक पीरियड ड्रामा है जहां सलमान एक आदमी के ज़िंदगी के अलग अलग पड़ाव निभाते दिखेंगे, उन्हीं अलग पड़ावों में एंट्री होगी दिशा पटानी की। दिशा पटानी फिल्म में सर्कस में काम करने वाली एक आर्टिस्ट बनी हैं।
[सलमान खान की भारत की ये पहली झलक देखकर मज़ा आ जाएगा]

बात की जाए भारत की, तो माना जा रहा है कि फिल्म का नाम बदलकर हिंदुस्तान किया जा सकता है। फिल्म एक कोरियन ड्रामा - ओड टू माय फादर का रीमेक है। फिल्म भारत - पाकिस्तान विभाजन के दौरान बनी एक कहानी है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो सलमान खान और अली अब्बास ज़फर ने एक बार फिर 300 करोड़ी क्लब में एंट्री लेने की पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन आप यहां देख लीजिए सलमान खान की रीमेक फिल्मों का स्कोर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X