..................... salman khan disclosed that katrina kaif signed a new film with yashraj banner - Hindi Filmibeat

यशराज बैनर की फिल्म कर रही है कैटरीना कैफ, सलमान खान ने खोला राज

By Salman

सलमान खान इस समय फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी है और एक बार फिर से उनकी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ बन गई है। बता दें कि हाल ही में सलमान खान ने एक खुलासा करते हुए कहा है कि उनकी हीरोइन कैटरीना कैफ यशराज बैनर की भी एक फिल्म मिल गई है। हालांकि इस बारे में कैट का अभी तक कोई बयान नहीं आया है। बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ एक दूसरे के कितने करीब है ये बात तो जगजाहिर है..

यही कारण थी कि प्रियंका चोपड़ा के भारत ऐन मौके पर छोड़ के जाने पर सलमान खान के एक बार कहने से कैटरीना कैफ ने फिल्म के लिए हां बोल दी। बता दें कि सलमान खान से लवरात्रि के ट्रेलर लॉंच पर कैटरीना कैफ को लेकर सवाल पूछा गया था..

salman khan, kaitrina kaif, bharat, सलमान खान, कैटरीना कैफ, भारत

जिसको लेकर सलमान ने कहा कि उनके पास फिल्मों की कमी नहीं है और वो शाहरुख खान की जीरो, आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और यशराज बैनर की एक फिल्म कर रही है।

सलमान खान ने कहा कि वो उनके शुक्रगुजार है कि वो इस फिल्म के लिए मान गई और हां कर दी। आखिरी बार दोनो को फिल्म टाइगर जिंदा है में धमाल करते हुए देखा गया था और फिल्म काफी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

बता दें कि सलमान खान और कैट जब भी साथ आते है उनके फैंस किसी ना किसी धमाके की उम्मीद करते है। अब भारत को लेकर चर्चा चल रही है कि फिल्म में प्रियंका के जाने से एक नई जान आ गई है..

क्योंकि सलमान और कैटरीना की जोड़ी उससे ज्यादा धमाल करने वाली है। देखने वाली बात तो ये है कि फैंस की ये बातें किस हद तक सही साबित होती है..

ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल कैट और सलमान खान फिल्म भारत के लिए बिजी है और कैटरीना कैफ इसके लिए अपने लुक टेस्ट कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X