मुझे ट्यूबलाइट को रिलीज़ नहीं करना चाहिए था, मैं चाहता नहीं था कि लोगों की ईद खराब हो - सलमान खान
सलमान खान आजकल अपने होम प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म नोटबुक का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म से उनके दोस्त के बेटे ज़हीर इकबाल और मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल डेब्यू करने जा रहे हैं। प्रमोशन के दौरान, सलमान खान ने एक बार फिर ट्यूबलाइट के फ्लॉप होने पर खुलकर बात की। एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि अब आपके अनुभव से तो आपको पता होता होगा कि कौन सी फिल्म चलेगी।
इस पर सलमान खान ने कहा कि मैं नहीं चाहता था कि ट्यूबलाइट, ईद पर रिलीज़ की जाए। मैंने सबसे कहा भी कि ईद पर लोग खुशियां बांटते हैं। वो मेरी फिल्में देखने खुशी खुशी आते हैं। लेकिन मनोरंजन की जगह अगर उन्हें ऐसी इमोशनल फिल्म मिलेगी तो वो पचा नहीं पाएंगे। फिल्म में केवल जंग है।

सलमान ने साथ में ये भी कहा कि मुझे उसी समय अड़ जाना चाहिए था कि फिल्म को ईद पर नहीं रिलीज़ करना है। लेकिन सबने कहा कि हमने रिलीज़ डेट बुक कर ली है। दर्शक खुशी खुशी मेरी फिल्म देखने गया लेकिन रोते रोते बाहर निकला, वो भी ईद पर।
वैसे और भी कई कारण हैं जिसकी वजह से ट्यूबलाइट फ्लॉप हुई और उनमें से कुछ कारण हमने भी ढूंढ निकाले हैं। आपने अगर ट्यूबलाइट देखी है तो आप भी इस कारण से पूरी तरह सहमत होंगे -


Click it and Unblock the Notifications











