ALERT: 'सुल्तान' में सलमान खान का पहलवान लुक.. कुछ ऐसा होगा!
[बॉलीवुड न्यूज] अखाड़ा में मिट्टी से लथपथ लंगोटी पहने सलमान खान.. जी हां, अली अब्बास जफर की 'सुल्तान' में सलमान खान कुछ ऐसी ही वेशभषा में दिखने वाले हैं। EXCITED ना.. कोई शक नहीं कि इस फिल्म से दबंग खान अपने फैंस को सरप्राइज करने वाले हैं।
सुल्तान के लिए सलमान खान अपने बॉडी फिटनेस पर बहुत ध्यान दे रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना कई किलो वजन बढ़ाया भी है। बहरहाल, नई खबर मिली है कि फिल्म में सलमान देसी पहलवानी के साथ साथ मिक्स मार्सल आर्ट्स (MMA) भी करते नजर आएंगे।
SURPRISE: 50वें जन्मदिन पर सलमान खान फैंस को देंगे यह खास 'तोहफा'
सलमान फिलहाल, कर्जत में नितिन चंद्रकांत देसाई स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कुछ MMA सीन सलमान शूट भी कर चुके हैं। और अब बारी है देसी पहलवानी की। इसके लिए अखाड़ा बनाया गया है, जहां दर्शक लंगोटी पहने सलमान खान को कुश्ती लड़ते देखेंगे।
सुल्तान साल 2016 की ईद पर रिलीज होने वाली है। बहरहाल, अभी सुल्तान के सेट से ज्यादा तस्वीरें तो नहीं आ रही हैं, लेकिन उम्मीद करते हैं कि जल्द ही हमें सलमान खान का लुक देखने को मिल जाए।
यहां जानें सुल्तान से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications


