''इनका नाम कैटरीना कैफ है और यही आपकी मस्तानी हैं'' - सलमान खान
[बॉलीवुड समाचार] अब ये तो सब जानते हैं कि बाजीराव मस्तानी 12 सालों से बन रही हैं लेकिन जो सब नहीं जानते वो ये है कि फिल्म में सलमान खान कैटरीना कैफ को मस्तानी बनाने के लिए कितने ज़्यादा उत्साहित थे।
हुआ यूं कि जब ऐश्वर्या राय और सलमान खान का ब्रेक अप हुआ [हिट एंड रन से पहले ऐश ने खोले थे राज़!] तो इस ब्रेक अप के बाद भंसाली की फिल्म भी ठप पड़ गई। और कहानी वहीं खत्म हो गई
SCENE 2...कुछ सालों बाद!
एक दिन सलमान खान कैटरीना कैफ को संजय लीला भंसाली के घर लेकर गए और संजय से कहा - इनका नाम कैटरीना कैफ हैं और यही मस्तानी हैं। इतना ही नहीं सलमान खान ने भूमिका चावला का नाम काशीबाई के रोल के लिए सुझाया।
भूमिका चावला ने ऑडीशन दिया और उस दौरान उनकी साड़ी में आग लग गई। उनका पत्ता तभी कट हो गया। वहीं कैटरीना कैफ उस दौरान अपनी हिंदी पर काम कर रही थीं, वही काफी था, मस्तानी के लिए तो उर्दू भी चाहिए थी। तो भंसाली ने सीधे कहा सवाल ही नहीं उठता।
जानिए 12 सालों में किन सुपरस्टार्स तक पहुंचा बाजीराव मस्तानी का ऑफर -


Click it and Unblock the Notifications


