सिंगर केके को लेकर अब सलमान खान ने किया ऐसा पोस्ट, फैंस बोले 'दिलों में रहेंगे जिंदा'
इंडस्ट्री हाल ही में तब चौंक गई सिंगर केके का आकस्मिक निधन हो गया। इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर उनको लेकर लोग पोस्ट कर रह हैं और उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान ने बुधवार को गायक-संगीतकार केके उर्फ कृष्णकुमार कुनाथ के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उनका ट्वीट सामने आते ही काफी तेजी से वायरल है और उनके फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं।
सलमान खान ने लिखा, "उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना। आप हमेशा अपने संगीत में याद किए जाएंगे। #RIPKK।" 31 मई को कोलकाता में लाइव प्रदर्शन के बाद पार्श्व गायक का निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे।

Recommended Video
कुनाथ को कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) में मृत लाया गया था। गायक शाम को करीब एक घंटे तक दक्षिण कोलकाता के नजरूल मंच में गुरुदास कॉलेज द्वारा आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे था।
अपने होटल लौटने के बाद, गायक ने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। केके का परिवार काफी दुखी है और उनको इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि ऐसा कुछ होने वाला है।
सलमान खान के लिए केके ने काफी गाने गाए हैं और आखिरी बार वो टाइगर सीरीज के लिए जुड़े थे। सलमान खान के अलावा उन्होने कई सुपरस्टार्स के लिए आवाज जी है। उनके हिट गानों की लिस्ट काफी बड़ी है और फैंस के लिए दिलों में केके हमेशा जिंदा रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











