''सलमान खान ने मुझे REJECT कर दिया.. कहा- रोमांस नहीं कर पाउंगा....''
जी हां, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर ने कहा कि सलमान खान ने प्रेम रतन धन पायो में उन्हें लेने से मना कर दिया था। सलमान खान ने कहा था कि अनिल कपूर मेरा दोस्त रहा है.. सोनम उनकी बेटी है.. मैं उसके साथ रोमांस कैसे कर सकता हूं..
सोनम ने कहा कि मेरे हाथों से मेरे पिता की वजह से कई फिल्में गई हैं। यहां हर कोई मुझे फील कराता रहता है कि मैं अनिल कपूर की बेटी हूं। यह सोचना गलत है कि मैं बिना किसी टैलेंट के इंडस्ट्री में हूं और मुझे फिल्में मिल रही हैं।
अक्षय कुमार तो हुए OUT.. सलमान खान लगाएंगे बॉक्स ऑफिस पर SIXER!

हम्मम.. खैर, 'नीरजा' से सोनम कपूर ने सभी की जुबान पर ताला लगा दिया है। और जहां तक सलमान खान की बात है कि फिलहाल, सलमान की कई फिल्में लाइन में हैं, हो सकता है किसी में सोनम कपूर के साथ भी उनकी जोड़ी बन जाए।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-
ट्यूबलाइट
कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म 2017 के ईद पर रिलीज होगी।
टाईगर ज़िंदा है
सलमान खान अपनी फिल्म 'एक था टाईगर' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म से कैटरीना कैफ का नाम भी जोड़ा जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने वाले हैं।
दबंग 3
सलमान खान- सोनाक्षी सिन्हा की दबंग जोड़ी धमाका करने के लिए तैयार है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है.
किक-2
2014 में आई फिल्म किक के सीक्वल पर भी काम किया जा रहा है। बता दें, इस फिल्म में सलमान डबल रोल निभाते नजर आएंगे। सलमान इस फिल्म के हीरो भी होंगे और विलेन भी।
रेस 3
रेस 3 की स्क्रिप्ट पर तैयारी शुरू हो चुकी है। खबर है कि इस फिल्म में भी एक्शन, थ्रिल और रोमांस होगा। हालांकि फिल्म के कास्ट का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। अफवाहों की मानें तो फिल्म के लिए सुपरस्टार सलमान खान को अप्रोच किया गया है।
सूरज बड़जात्या की फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने सूरज बड़जात्या को एक स्क्रिप्ट लिखने को कहा है.. और फाइनल किया है कि इस फिल्म में वही मेनलीड एक्टर होंगे।
धूम 4
यशराज फिल्म्स की धूम 4 से भी सलमान खान लगातार जुड़े हुए हैं। हालांकि इस फिल्म के कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कबीर खान की अगली फिल्म
अफवाहों की मानें तो कबीर खान ने अपनी चौथी फिल्म के लिए सलमान खान को लॉक कर लिया है। यह फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर होगी।


Click it and Unblock the Notifications





















