सलमान खान को नहीं मिलना चाहिए ब्रिटेन का वीजा

बॉलीवुड के दबंग सलमान के वीजा को ब्रिटेन ने खारिज कर दिया है और इस बात को लेकर लोग काफी हैरान हैं। कुछ लोगों का मानना है कि सलमान के वीजा को कैंसिल करके ब्रिटेन ने सही किया तो कुछ का कहना है कि ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश हमेशा इंडिया को नीचा दिखाने की कोशिश करते रहते हैं इसीलिये उन्होंन इस बार सलमान खान के वीजा को रिजेक्ट कर दिया है। इस बात पर सलमान खान ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन उनके पिता सलीम खान ने इस बात की पुष्टि की है।

सलमान खान का पहला ऐसा केस है जिसमें ब्रिटेन ने वीजा रिजक्ट कर दिया है क्योंकि अक्सर अमेरिका लोगों के वीजा रिजेक्ट करता है जैसा कि हाल ही में संजय दत्त के जेल जाने के बाद उन्होंने किया। संजय दत्त की बेटी अमेरिका में रहती है लेकिन संजय दत्त को अब इस बात की इजाजत नहीं है कि अमेरिका जाकर अपनी बेटी से मिल सकें। सलमान खान को अपनी फिल्म किक की शूटिंग के लिए जैकुलीन फर्नाडीज के साथ ब्रिटेन जाना था लेकिन अब ब्रिटेन की गर्वनमेंट का कहना है कि जब तक सलमान खान पर केस चल रहा है तब तक वो ब्रिटेन नहीं आ सकते हैं।

किक फिल्म के निर्देशक और निर्माताओं ने फैसला किया है कि वो किसी ना किसी तरह से सलमान खान को ब्रिटेन का वीजा दिला देंगे ताकि उनकी फिल्म की शूटिंग शुरु हो सके। दूसरी तरफ सलमान खान के फैन्स इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिलर सलमान खान का वीजा ब्रिटेन कैसे रिजेक्ट कर सकता है क्योंकि अमेरिका के आगे ब्रिटेन के नियम इतने कड़े नहीं हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X