सलमान खान नहीं जा पाएंगे ब्रिटेन, नहीं मिला वीजा
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान फिल्हाल लंदन जाकर किक फिल्म की शूटिंग शुरु नहीं कर पाएंगे। खबर है कि सलमान खान को वीजा देने के लिए मना कर दिया गया है क्योंकि सलमान खान पर अभी दो केस चल रहे हैं और उन दोनों केसों के चलते सलमान खान के आपराधिक होने की बात कंफर्म होती है। इसलिए सलमान खान को क्लीन चिट ना मिल पाने के चलते उन्हें वीजा नहीं मिल पा रहा है। सलमान खान के पिता सलीम खान ने खुद ये बात मीडिया को बताई है। इस चक्कर में अब सलमान खान की फिल्म किक की शूटिंग भी मुश्किल में पड़ गयी है।
सलमान खान के ऊपर फिल्हाल दो केस चल रहे हैं जिनमें से एक है काले हिरण के शिकार का केस और दूसरा है हिट एंड रन का केस। हिट एंट रन के केस की सुनवाईे पिछले ही दिनों मुंबई के सेशन कोर्ट में चल रही थी और सुनवाई के दौरान सलमान खान पर आरोप साबित हो चुके हैं। अब सलमान खान को इसके चक्कर में अपनी फिल्म किक की शूंटिग के लिए ब्रिटेन भी नहीं जा पाएंगे। सलमान खान को वीजा ना मिलने से किक फिल्म के निर्देशक और निर्माता काफी चिंता में हैं उनकी फिल्म की शूटिंग भी मुश्किल में पड़ गयी है।
सलमान खान और जैकुलीन फर्नाडीज दोनों को ही इसी हफ्ते किक फिल्म की शूटिगं के लिए लंदन जाना था और इसी वजह से सलमान खान चाहते थे कि उनके हिट एंड रन केस की सुनवाई जल्द से जल्द पूरी हो जाए औऱ वो बाहर जा सकें। लेकिन हिट एंड रन केस की सुनवाई के आखिर दिन सलमान खान के केस के जज का ट्रांसफर हो गया और सिर्फ सलमान खान पर चार्जेस साबित होने के बाद केस किसी दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया। लंदन जाने के लिए जो पेपर्स सलमान खान को चाहिए थे वो भी उन्हें वक्त से ना मिल सके और इस वजह से सलमान को लंदन जाने का वीजा नहीं मिला।


Click it and Unblock the Notifications












