..................... Salman Khan did not celebrate eid with fans because of security reason।सलमान खान ने फैंस के साथ नहीं सेलिब्रेट किया ईद सुरक्षा बन गईं वजह - Hindi Filmibeat

ईद के मौके पर घर से बाहर नहीं निकले सलमान खान, जान से मारने की धमकी, कड़ी सुरक्षा

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड के बड़े सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों काफी व्यस्त चल रहे हैं। एक तरफ वह अपनी आगामी फिल्म कभी ईद कभी दीवाली की शूटिंग कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ हाल ही में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई। ऐसे में जब मौका ईद का आया तो सलमान खान के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर खड़े हो गए।

Salman khan

लेकिन इस साल फैंस को निराश होकर उनके घर से वापस लौटना पड़ा। शाहरुख खान ने जहां ईद के मौके पर फैंस को अपनी झलक दिखाई। तो वहीं सलमान खान के घर खड़ी फैंस की भीड़ को निराश होकर लौटना पड़ा। रविवार को सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार को भीड़ जुट गई। सलमान के बाहर नहीं आने पर फैंस को दुख भी हुआ।

सलमान खान के शो से बाहर नहीं आने की वजह

सलमान खान के शो से बाहर नहीं आने की वजह

मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया है कि आखिरकार सलमान खान के शो से बाहर नहीं आने की वजह क्या रही है। हाल ही में सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

 10 जवान के अलावा बांद्रा में उनके घर के बाहर 15 सीसीटीवी

10 जवान के अलावा बांद्रा में उनके घर के बाहर 15 सीसीटीवी

एक अंग्रेजी अखबार के खबर अनुसार लॅारेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को धमकी मिली थी। ऐसे में सलमान खान की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जाएगी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सलमान खान की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स के 10 जवान के अलावा बांद्रा में उनके घर के बाहर 15 सीसीटीवी लगाए गए हैं। ताकि पूरी जगह पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।

सलमान को धमकी

सलमान को धमकी

धमकी धमकी के खत में लिखा था कि सलमान खान बहुत जल्द आपका मूस वाला जैसे अंजाम होगा, जी.बी. और एल.बी। इसमें एल.बी. का मतलब लॅारेंस बिश्नोई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X