शाहरुख की इफ्तार पार्टी में नहीं गये सलमान खान
शाहरुख खान और सलमान खान के एक दूसरे से गले मिलने की वजह से बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी तो हिट हो गयी लेकिन अब शाहरुख खान की इफ्तार पार्टी भी इतनी हिट होगी या नहीं ये सोच सोच कर शाहरुख औऱ सलमान खान के फै्न्स काफी चिंतित थे। शाहरुख खान की तरफ से खबर आई थी कि शाहरुख खान की इफ्तार पार्टी में सलमान खान के आने की आंशका है। लेकिन अभी तक ऐसी कोई खबर नहीं है कि सलमान खान शाहरुख खान के घर पार्टी में गये थे। हालांकि इस बात को लेकर काफी खबरें बनीं थीं कि शाहरुख खान के घर सलमान खान आएंगे इफ्तारी के लिए लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और ये सब मात्र अफवाह साबित हुई।
सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ देखने और उनसे जुड़ी कुछ नयी गॉसिप को सुनने के लिए लोग कबसे बेताब हो रहे थे ऊपर से जबसे ये खबर आई थी कि सलमान खान को शाहरुख खान ने अपने घर इफ्तार पार्टी का निमंत्रण भिजवाया है तभी से हर कोई इसी इंतजार में था कि कब सलमान खान शाहरुख खान के घर इफ्तार पार्टी में जाएं और उन्हें कुछ नयी और ताजा ताजा गॉसिप सुनने को मिलें। ज्ञात होकि ये इफ्तार पार्टी शाहरुख खान ने अपने दुबई के घर में 1 अगस्त को रखी थी। सूत्रोंके अनुसार शाहरुख खान की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान का नाम भी था। मीडिया में इस पार्टी को लेकर काफी उत्सुकता बनी हई थी।
आखिरकार एक तारीफ गुजर गयी और ऐसी कोई भी खबर नहीं आई कि सलमान खान शाहरुख खान के घर इफ्तार पार्टी में गये थे। फिल्हाल तो मीडिया काफी निराश है कि उनके दो फेवरेट स्टार्स को फिर से एक साथ देखने से वो रह गये। लेकिन अभी भी सबके दिलों में आशा है कि जब एक बार दोनों गले मिल ही लिये हैं तो आगे भविष्य में भी वो एक दूसरे से मिलते रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












