'चोरी...' के लिए कोर्ट में हुई सलमान की पेशी

सलमान खान के पिता सलीम खान ने बताया, "सलमान ने दस वर्ष पहले फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' के मामले में पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया था। गुरुवार को उन्हें मकोका की विशेष अदालत में बयान की पुष्टि के लिए बुलाया गया था।"
सलीम खान ने कहा कि फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके की बकाया धनराशि 25 लाख रुपये मिलने के एक सप्ताह बाद उन्हें अदालत में बुलाया गया। गौरतलब है कि वर्ष 2001 में 'चोरी चोरी चुपके चुपके' फिल्म के प्रिंट को उस समय जब्त कर लिया था गया था जब केंद्रीय जांच ब्यूरो को फिल्म बनाने में संदिग्ध स्रोतों से एकत्रित किए गए धन के इस्तेमाल के बारे में पता चला था।


Click it and Unblock the Notifications