..................... Salman Khan deny issues with Shahrukh Khan, Why? | Arjun Rampal | शाहरूख को डराने के लिए लॉबिंग की जरूरत नहीं: सलमान खान - Hindi Filmibeat

शाहरूख को डराने के लिए लॉबिंग की जरूरत नहीं: सलमान खान

इन दिनों बड़े चर्चे हैं कि मिस्टर अर्जुन कपूर, शाहरूख से दोस्ती तोड़कर सलमान से रिश्ता निभा रहे हैं जिसका जोरदार खंडन करते हुए सल्लू मियां ने कहा कि उन्हें किसी को सबक सीखाने के लिए किसी लॉबिंग की जरूरत नहीं हैं। शाहरूख से दोस्ती या दुश्मनी मेरा आपस का मामला है इसके लिए मुझे किसी की जरूरत नहीं। यहां आपको बता दें कि यह वो ही सलमान खान हैं जिन्होंने फिल्म 'जब तक है जान' और 'सन ऑफ सरदार' की रिलीजिंग डेट के समय खुलकर अजय देवगन का साथ दिया था वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि जब तक है जान... में किंग खान थे। सलमान ने सरेआम ट्विटर पर लिखा था कि यह दिवाली खान की नहीं बल्कि सरदार की है।

अब वो ही सल्लू मियां यह कह रहे कि उन्हें शाहरूख से पंगा लेने के लिए किसी तीसरे की जरूरत नहीं मालूम हो कि यह बातें सिर्फ इसलिए उठ रही हैं क्योंकि अर्जुन रामपाल सलमान के पॉपुलर शो बिग बॉस में अपनी आने वाली फिल्म 'इंकार' के प्रमोशन के लिए आने वाले हैं लेकिन फिल्मी पंडितों का कहना है कि सलमान जानबूझकर अर्जुन की फिल्म का प्रमोशन अपने शो में करवा रहे हैं क्योंकि ऐसा करने से वो शाहरूख खान को नीचा दिखाना चाह रहे हैं।

Salman Khan, Shahrukh Khan
वैसे पिछले कुछ दिनों से सलमान मियां ने किंग खान के प्रति थोड़ी नरमी दिखायी है। इससे पहले वो बिग बॉस शो के प्रतियोगी इमाम से शाहरूख की तारीफ करते पाये गये थे। अब इन सारी बातों के पीछे क्या है यह तो केवल सलमान ही बता सकते हैं क्या पता पुरानी कड़वाहट मिटाकर वो फिर से शाहरूख से दोस्ती करना चाहते हों या फिर मीठा-मीठा बोलकर वो फिर से शाहरूख के लिए कुछ कड़वा और खतरनाक मसाला तैयार कर रहे हों?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X