दबंग सलमान को नहीं चाहिए आईपीएल, फिल्मों में ही खुश

हाल ही में ये खबर आई कि सलमान खान हैदराबाद की आईपीएल टीम डेक्कन चार्जर्स को खरीदने का मन बना रहे हैं लेकिन हर किसी को लगा कि अभी तक तो सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही इन दोनों खानों ने जंग छेड़ी थी और अब क्रिकेट के मैदान पर भी दोनों इनिंग खेलेंगे। लेकिन इन सभी गॉसिप पर रोक लगाते हुए सलमान खान ने साफ साफ कहा कि वो आईपीएल टीम खरीदने में इंट्रेसटेड नहीं हैं। सलमान ने ये भी कहा कि उनके लिए फिल्में और बींग ह्यूमन ही काफी है।
सलमान ने ट्वीट किया "नो आपीएल टीम, मेरे लिए बींग ह्यूमन और फिल्में ही काफी हैं।" साथ ही इसे क्लीयर करते हुए लिखा "क्लीयर है गुड।" तो सलमान खान के इस सीधे सीधे बयान ने ये तो साफ कर दिया कि सलमान खान क्रिकेट को जंग का मैदान नहीं बनना चाहते। शायद सलमान को भी ये लगता है कि शाहरुख तो पहले ही इस मैदान के खिलाड़ी हैं तो सलमान के आने से एक नयीं जंग शुरु होगी इसलिए सलमान खुद ही इस बार पीछे हो गए।
फिल्हाल इस समय शाहरुख खान, प्रीती जिंटा, शिल्पा शेट्टी जैसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी आईपीएल टीम के मालिक हैं और धीरे धीरे क्रिकेट का जुनून बाकी सेलिब्रिटीस पर भी चढ़ रहा है। लेकिन ये तो तय है कि सलमान खान का नाम अब आपीएल से नहीं जुड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications