..................... Salman Khan denies being a part of Judwaa 2 - Hindi Filmibeat

#SHOCK: जुड़वा 2 की शूटिंग से सलमान खान ने किया इनकार!

सलमान खान आजकल ट्यूबलाइट प्रमोशन में व्यस्त हैं और इस प्रमोशन के दौरान वो आए दिन कोई ना कोई नया खुलासा कर ही देते हैं। लेकिन एक डिजिटल चैनल के साथ इंटरव्यू में सलमान ने कुछ ऐसा कह दिया कि सब चौंक गए।

दरअसल, बात हो रही थी सलमान खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर। तो ज़ाहिर सी बात है कि सलमान खान से जुड़वा 2 के बारे में पूछा गया। लेकिन सलमान खान का जवाब सबको हैरान कर गया।

salman-khan-denies-being-a-part-of-judwaa-2

सलमान ने कहा कि मुझे जुड़वा 2 के लिए अप्रोच भी नहीं किया गया है। वहीं जब ऊंची है बिल्डिंग गाने की बात हुई तो सलमान ने कहा कि मुझे सच में इस बारे में कुछ नहीं पता।

एक मशहूर अखबार की मानें तो जुड़वा 2 के क्लाईमैक्स में डबल वरूण और डबल सलमान खान नज़र आने वाले हैं।सलमान का ये सीन फिल्म का हाईलाइट होगा और वो राजा और प्रेम बनकर वरूण के दोनों कैरेक्टरर्स से मिलेंगे।

गौरतलब है कि सलमान खान 20 साल बाद राजा और प्रेम एक साथ बनेंगे। जुड़वा 1997 में रिलीज़ हुई थी और अपने ज़माने की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।

जुड़वां 2 में सलमान खान वरूण धवन के गुंडा गॉडफादर बने नजर आएंगे। फिल्म में उनके लिए काफी स्पेशल किरदार लिखा जा रहा है। फिल्म 29 सितंबर 2017 को रिलीज़ हो रही है और फिल्म में वरूण धवन के साथ जैकलीन फर्नांडीज़ और तापसी पन्नू नज़र आएंगी।

वैसे जानिए किन किन फिल्मों में सलमान के कैमियो थे पर किसी को याद नहीं है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X