सलमान खान ने किसी भी तरह के धमकी से किया इंकार, फैंस हो जाएंगे खुश!
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद सलमान खान काफी चर्चा में आए थे और उनको जान की धमकी मिली थी। इसके बाद से लगातार उनकी सुरक्षा की जा रही है और उनके घर के बाहर भी लोग तैनात किए गए हैं। लेकिन इस वक्त जो खबर सलमान खान की तरफ से आ रही है वो काफी राहत भरी है। सलमान खान के फैंस इसके बाद काफी खुश होने वाले हैं।
दरअसल सलमान खान ने मंगलवार को पुलिस को दिए एक बयान में किसी भी व्यक्ति से धमकी, धमकी भरे कॉल या हाल के दिनों में किसी के साथ विवाद से इनकार किया है।

इससे पहले सोमवार को बांद्रा पुलिस ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र जारी होने के बाद सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

सलीम खान के बयान दर्ज किए हैं
मुंबई पुलिस ने मामले में अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के बयान दर्ज किए हैं। मुंबई पुलिस अब तक 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज जब्त कर चुकी है। सलमान मामले की जांच में क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस समेत कुल 10 टीमें शामिल हैं।

वर्कफ्रंट
हालांकि सलमान खान लगातार काम कर रहे हैं और इस वक्त अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'भाईजान' की शूटिंग कर रहे हैं।

जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम और पूजा हेगड़े
फिल्म में जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम और पूजा हेगड़े भी हैं। वह अगली बार कैटरीना कैफ की सह-कलाकार 'टाइगर 3' में दिखाई देंगे। फिल्म ईद 2023 पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

भाईजान
भाईजान फिल्म का नाम पहले कभी ईद कभी दिवाली था और इसका नाम अब बदल दिया गया है। सलमान खान इन प्रोजेक्ट्स के अलावा सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर भी चर्चा में हैं और एक दमदार कैमियो शूट कर रहे हैँ।

तगड़ा एक्शन
सलमान खान इस फिल्म शाहरुख खान के साथ तगड़ा एक्शन करते नजर आने वाले हैँ। ये फिल्म भी एक स्पाई फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications