..................... Salman Khan demands Rs. 3.5 crore for London inauguration? - Hindi Filmibeat

लीजिये अब फीते की किक के लिए सलमान लेंगे 3.5 करोड़ रूपये!

सलमान खान के बारे में अभी तक खबर आती थी कि वो फिल्मों और टीवी शोज के लिए भारी-भरकम रकम लोगों से वसूलते थे लेकिन अब तो जनाब किसी कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए भी लोगों से भारी-भरकम मोटी रकम वसूल कर रहे हैं।

जो खबर आ रही है उसके मुताबिक किक की सफलता के बाद सलमान खान की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसलिए लंदन की एक बिजनेस फैमिली ने उन्हें अपने बैंक्वेट हॉल की ओपनिंग के लिए निमंत्रण भेजा है और उनसे निवेदन किया है कि उनके बैंक्वेट हॉल का शुभांरभ सलमान खान अपने हाथों से करें। जिसके लिए सलमान खान ने उनसे साढे तीन करोड़ की डिमांड कर डाली है।

Pics: सलमान खान की लेटेस्ट तस्वीरें

तीन करोड़ खुद के लिए और पचास लाख अपने स्टाफ के लिए। खबर है कि इतनी मोटी रकम सुनने के बाद भी बिजनेस फैमिली राजी हो गई है।

लेकिन अभी भी मामला थोड़ा फंसा हुआ है क्योंकि बिजनेस फैमिली का कार्यक्रम वीकेंड पर होगा और वीकेंड पर सलमान खान हद से ज्यादा बिजी हैं इसलिए अभी सलमान खान की ओर से फाइनली इस कार्यक्रम को हां नहीं बोला गया है। खैर पैसा बहुत बड़ी चीज होती है, हो सकता है कि सलमान मियां पैसे के खातिर अपना प्रोग्राम रीशेड्यूल कर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X