2018 के लिए सलमान का PLAN: जो आमिर करेगा...वो मैं करुंगा...शुरुआत हो गई!
सलमान खान, आमिर खान से एक अजीब सी रेस कर रहे हैं और इस रेस में आए दिन उनका नुकसान होता जा रहा है। पहली बात तो सलमान खान आमिर खान बनने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जो उनसे हो नहीं पा रहा है।
और इस चक्कर में सलमान खान जितने सलमान खान हैं, उतने भी नहीं रह पा रहे हैं। ट्यूबलाइट के फ्लॉप होने से सलमान खान को झटका लग ही चुका है।

अब सलमान खान 2018 की तैयारी बड़े ज़ोरदार तरीके से कर रहे हैं। दरअसल, माना जा रहा है कि सलमान खान की रेस 3, उनकी ईद 2018 की फिल्म होगी।
Recommended Video

लेकिन अब रेस 3 के लिए सलमान खान ने 70 प्रतिशत प्रॉफिट की डिमांड की है। इससे पहले, सलमान खान हर फिल्म का 50 प्रतिशत प्रॉफिट रखते हैं। अब ये 70 प्रतिशत का आईडिया सलमान को कहां से आया, ये बताने की ज़रूरत नहीं है।
जी हां, हाल ही में खबर थी कि आमिर खान ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में 70 प्रतिशत प्रॉफिट मांगा है और आदित्य चोपड़ा खुशी खुशी तैयार भी हो गए हैं।
लेकिन आमिर को देखकर, सलमान ने भी यही डिमांड रेस 3 के प्रोड्यूसर के सामने रख दी है। ये बिना सोचे कि ट्यूबलाइट फ्लॉप थी।


Click it and Unblock the Notifications
