शाहरूख खान की दिक्कतों और कैटरीना कैफ की शादी के लिए सलमान खान ने उठाया बड़ा कदम, टाईगर 3 की शूट अपडेट

सलमान खान ने टाईगर 3 की शूटिंग के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। फिल्म का नया शेड्यूल नवंबर में शुरू होना था लेकिन अब शाहरूख खान की निजी दिक्कतें और कैटरीना कैफ की शादी को देखते हुए, सलमान खान ने टाईगर 3 का शूट पोस्टपोन करने का फैसला किया है। शाहरूख खान को टाईगर 3 में अपने पठान के ही किरदार के साथ एक कैमियो शूट करना था।

वहीं कैटरीना कैफ पिछले महीने सलमान खान के साथ काफी बड़ा हिस्सा शूट कर चुकी हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ एक बहुत बड़े बजट पर रोमांटिक गाना भी शूट कर लिया है।

salman-khan-delays-tiger-3-shoot-for-shahrukh-khan-s-alone-time-and-katrina-kaif-s-wedding

गौरतलब है कि पठान और टाईगर 3 यशराज फिल्म्स की सबसे महंगी फिल्में हैं। जहां पठान से शाहरूख खान की वापसी की तैयारी हो रही है वहीं टाईगर 3 के साथ सलमान खान - कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की धमाकेदार तिकड़ी, परदे पर तबाही मचाने आ रही है। दोनों ही फिल्मों को 2022 के अंत में रिलीज़ करने का प्लान बनाया गया है। और दोनों ही फिल्मों से बेहतरीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है।

अब आर्यन खान ड्रग्स केस के बाद जहां पठान की शूटिंग अनिश्चित समय के लिए टल चुकी है वहीं टाईगर 3 में भी शाहरूख के हिस्सों की शूट पर कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है।

टाईगर 3 की धमाकेदार तैयारी

टाईगर 3 की धमाकेदार तैयारी

सलमान खान की इस फिल्म के लिए धमाकेदार तैयारी चल रही है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं मनीष शर्मा। जिन्होंने बैंड बाजा बारात से अपना डेब्यू किया था और शाहरूख खान की फैन से तारीफें और कटाक्ष दोनों बटोरे थे। ये फिल्म मनीष शर्मा के लिए भी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी भारी भरकम एक्शन करते नज़र आएंगे। सूत्रों की मानें तो इमरान हाशमी के एंट्री सीन पर ही 10 करोड़ से ज़्यादा का खर्च किया जा रहा है।

आदित्य चोपड़ा का स्पाई यूनिवर्स

आदित्य चोपड़ा का स्पाई यूनिवर्स

दिलचस्प है कि पठान और टाईगर 3 के साथ आदित्य चोपड़ा, एक अलग स्पाई यूनिवर्स बनाने जा रहे हैं। पठान के लिए सलमान खान अपने टाईगर अवतार में कैमियो शूट कर चुके हैं। वहीं सब कुछ ठीक रहा तो शाहरूख खान भी सलमान खान की टाईगर 3 में अपने अपने पठान अवतार में ही एक कैमियो शूट करेंगे। खबरें ये भी हैं कि पठान और टाईगर की इस स्पाई यूनिवर्स में जल्दी ही जुड़ सकते हैं अपनी फिल्म वॉर के किरदार के साथ ऋतिक रोशन। ऋतिक रोशन की वॉर सीक्वल की तैयारी भी इसी लाईन पर की जा रही है।

कब पूरी हो पाएगी पठान?

कब पूरी हो पाएगी पठान?

इस समय शाहरूख खान, अपने बेटे आर्यन खान को लेकर काफी परेशान हैं। ऐसे में उनकी दोनों फिल्में - पठान और अटली की लायन की शूटिंग रूकी हुई है। पठान की शूटिंग शाहरूख खान पिछले साल से कर रहे हैं। ये एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म है और चूंकि ये शाहरूख खान का कमबैक होगा इसलिए इस फिल्म के लिए फूंक फूंक कर कदम रखे जा रहे थे। माना जा रहा था कि गिरफ्तारी से पहले, आर्यन खान खुद इस फिल्म के एक्शन सीन सुपरवाईज़ कर रहे थे। लेकिन अब जब फिल्म की शूटिंग अटक चुकी हैं तो देखना है कि फिल्म समय पर बनकर तैयार हो पाती है या नहीं।

दो फिल्में - दो विलेन

दो फिल्में - दो विलेन

फिलहाल तो पठान और टाईगर 3 यशराज फिल्म्स की सबसे महत्त्वाकांक्षी फिल्में हैं। इन दोनों ही फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। खासतौर से इसलिए क्योंकि जहां इन दो फिल्मों में दो सुपरस्टार हीरो के किरदार में हैं तो दो और सुपरस्टार जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी विलेन के किरदारों में। इसके अलावा इन दो फिल्मों को पूरा करती हैं सुपरस्टार अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ। वो भी एक्शन अवतार में।

दोस्ती निभा रहे सलमान

दोस्ती निभा रहे सलमान

सलमान खान इस समय शाहरूख खान के साथ मज़बूती से खड़े हैं। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से सलमान ने वकील से लेकर उनके साथ एक मज़बूत केस तैयार करने में शाहरूख खान की मदद की। आर्यन की ज़मानत का केस, सलमान खान के वकील अमित देसाई ने लड़ा जिन्होंने सलमान खान को हिट एंड रन केस से बाइज़्जत बरी करवाया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X