मानहानि केस : सलमान खान पर पड़ोसी का झूठा आरोप- फार्म हाउस पर लाशों को दफनाया, डी गैंग से नाता !
सलमान खान के पनवेल फार्महाउस को लेकर मामला गंभीर होता जा रहा है। बॅालीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पड़ोसी केतन ककक्ड़ के बीच का विवाद एक बड़े आरोप की तरफ चला गया है। सलमान खान ने पहले ही अपने पड़ोसी केतन पर यह आरोप लगाया था कि वह उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
इसे लेकर सलमान खान ने हाल ही में अपने पनवेल स्थित फार्महाउस के पड़ोसी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करवाया है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार इन सारे मामलों के बीच केतन कक्कड़ ने यह आरोप लगाता है कि सलमान के फार्म हाउस पर कई फिल्म स्टार्स की लाशों को दफनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार सलमान खान के वकील प्रदीप गांधी ने कोर्ट के सामने बदनामी से जुड़े सभी आरोपों को पेश किया है।

प्रदीप गांधी ने कहा है कि पड़ोसी केतन ने सलमान पर डी गैंग से जुड़ने, केंद्र के साथ राज्य सत्ताधारी पार्टी से संबंध के साथ धार्मिक पहचान पर भी टिप्प्णी की है। केतन ने कोर्ट के सामने यह भी दावा किया है कि बच्चों की तस्करी का काम भी सलमान करते हैं। साथ ही सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस पर फिल्म स्टार्स की लाशों को दफनाया जाता है।

सभी आरोपों के लिए कोई सबूत नहीं
इतना ही नहीं इन सारे आरोपों को केतन ने वीडियो में बोला है। जो कि इंटरनेट पर वायरल हुए हैं। जिसे हटाने की मांग भी सलमान खान ने कोर्ट से की है। दूसरी तरफ कोर्ट के सामने सलमान के वकील प्रदीप गांधी ने पक्ष रखते हुए कहा है कि इन सभी आरोपों के लिए कोई सबूत नहीं है। यह केवल एक्टर की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए किया जा रहा है।

एक प्रॅापर्टी के मसले पर मेरी निजी प्रतिष्टा को खराब- सलमान खान
सलमान खान ने अपना मत रखते हुए कोर्ट के सामने वकील के जरिए बोला है कि एक प्रॅापर्टी के मसले पर मेरी निजी प्रतिष्टा को खराब क्यों किया जा रहा है, मेरे धर्म को बीच में लाया जा रहा है। मां हिंदू और पिता मुसलमान होने की बात कहां से आती है।

इंटरव्यू में एक्टर पर गलत और गंभीर आरोप
सलमान ने बोला है कि सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालना आसान है। मेरी राजनीति में जाने की कोई इच्छा नहीं है। बता दें कि सलमान खान की कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि केतन कक्कड़ ने एक यूट्यूबर को दिए इंटरव्यू में एक्टर पर गलत और गंभीर आरोप लगाए हैं।

ब्लॅाक करके हटाने का आदेश जारी
सलमान ने कोर्ट के सामने यह मांग की है कि उनके खिलाफ अपमानजनक कंटेंट को हर वेबसाइट से ब्लॅाक करके हटाने का आदेश जारी किया जाए। आपको बता दें कि सलमान खान कई बार परिवार और दोस्तों के साथ पनवेल फार्म हाउस पर जाया करते हैं। सलमान खान ने लॅाकडाउन में पूरा वक्त फार्म हाउस पर ही निकाला। वहां पर खेती की। साथ ही जन्मदिन से पहले सलमाना खान को पनवेल फार्म हाउस पर ही सांप ने काटा था।


Click it and Unblock the Notifications