दीपिका की स्कर्ट बिकवाओ, सलमान को फायदा पहुंचाओ

इस फिल्म का टाइटल ट्रेक दम मारो दम इन दिनों लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है, इस गाने को फिल्माया गया है अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर जो एक स्कर्ट पहने इस समय पर्दे पर दिखायी पड़ रही है, फिल्म के गाने ने तो धूम मचा दी है जिसका फायदा फिल्म को मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। जिस स्कर्ट को पहने दीपिका थिरक रही हैं वो ही स्कर्ट नीलाम होने जा रही है, जिसे बेचेंगे रोहन सिप्पी।
और इस स्कर्ट को बेचने पर जो पैसे मिलेंगे वो सलमान खान की चैरिटी फाउंडेशन 'बीइंग ह्यूमन' को जाएगी। दरअसल रोहन सिप्पी ने बड़ी मशक्कत से ये शानदार स्कर्ट डिजाइन करवाई थी और अब जब फिल्म रीलीज होने वाली है तो उन्होंने फैसला किया कि दीपिका की स्कर्ट बेचकर वो सारा पैसा बीइंग ह्यूमन को चैरिटी में दे देंगे।
फिलहाल इस गाने की पहले बड़ी आलोचना की गई थी लेकिन फिर भी इस गाने ने धूम मचा दी है, और शायद रोहन सिप्पी इस स्कर्ट के बहाने कुछ पुण्य जुटा कर इस गाने को अमर कर दें। वैसे बहुत जल्द ही इंटरनेट पर आप दीपिका की 'स्कर्ट' के लिए ऑनलाइन बोली लगा सकेंगे। तो चलिए देर किस बात की है, आप में से कोई स्कर्ट खऱीदकर अपने चहेते सलमान खान की मदद कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











