..................... Salman Khan Death Threat- A juvenile was getting training to kill Megastar, arrested सलमान खान को मारने के लिए एक 18 साल से कम युवक को मिल रही थी ट्रेनिंग, गिरफ्तार - Hindi Filmibeat

Salman Khan Death Threat: सलमान खान को मारने के लिए एक 18 साल से कम युवक को मिल रही थी ट्रेनिंग, गिरफ्तार

salman khan

सुपरस्टार सलमान खान कुछ समय पहले जान से मारने की धमकी को लेकर चर्चा में आए थे और इस वक्त उनके आरोपियों को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। पता चला है कि दिल्ली पुलिस ने 9 मई को मोहाली में पंजाब पुलिस मुख्यालय पर आरपीजी हमले के सिलसिले में एक किशोर को गिरफ्तार किया है। इसकी उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है। सलमान खान को लेकर पुलिस ने ये भी खुलासा किया है कि ये वही युवक है,

जिसे सलमान खान को जान से मारने का काम सौंपा गया था, जिसके लिए उसकी ट्रेनिंग की जा रही थी। पुलिस के इस बयान के बाद पकड़े गए किशोर को लेकर चर्चा हो रही है और सोशल मीडिया पर उनको कड़ी से कड़ी सजा देने की बात फैंस के द्वारा कही जा रहा है।

पुलिस ने आरोपियों को लेकर आगे कहा है, लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया सिंडिकेट ने दीपक सुरकपुर और मोनू डागर को सलमान खान को "खत्म" करने का काम सौंपा था।

हालांकि मोनू डागर पुलिस की गिरफ्त में है जबकि दीपक सुरकपुर इस वक्त फरार चल रहा है। गौरतलब है कि इस बात को खुद आरोपी ने कुबूल किया है और लॉरेंस विश्नोई का नाम लेते हुए खुलासा किया है।

पुलिस इस केस की जांच काफी गहनता से कर रही है। बता दें कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को कुछ महीने पहले जून में जान से मारने की धमकी एक पत्र के माध्यम से मिली थी और इसके बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा लगाई गई थी।

इसके अलावा सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। इस सारे मामले की शुरुआत तब हुई थी जब 29 मई को पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी और बाद में लोगों ने सलमान खान को निशाना बनाना चाहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X