किक के लिए सलमान ने डाली जान खतरे में, फैन्स परेशान!
हाल ही में खबर आई कि सलमान खान ने किक फिल्म के कुछ एक्शन सीक्वेंस के दौरान पोलेंड की सबसे ऊंची इमारत की 40वीं मंजिल से कूद गये। इस खबर के साथ ही पोलेंट की इमारत की एक तस्वीर भी पोस्ट हुई है जिसमें सबसे ऊपर मंजिल से लटकी हुई एक छाया दिखाई दे रही है। कहा जा रहा है कि ये सलमान खान हैं जो कि इमारत की ऊंची मंजिल से लटके हुए हैं। इस तस्वीर को देखकर सलमान खान के फैन्स की चिंता और बढ़ गयी। हालांकि सलमान खान द्वारा किये जा रहे इन स्टंट से फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियावाला बेहद खुश हैं लेकिन सलमान खान के फैन्स बेहद दुखी हैं।
सलमान के फैन्स ने इस तस्वीर के बाद कमेंट किया है कि सलमान खान को अपनी तबियत का ख्याल रखना चाहिए। उन्हें कुछ ही समय पहले डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी थी और अब वो इस तरह के खतरनाक स्टंट कर रहे हैं तो ऐसे में उनकी तबियत फिर से खराब हो सकती है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ सालों से सलमान खान अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित हैं और उन्हें डॉक्टरों ने खतरनाक स्टंट करने से भी मना किया है। डॉक्टरों के अनुसार सलमान खान को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और इस तरह के जानलेवा स्टंट नहीं करने चाहिए। लेकिन सलमान खान को भला कौन समझा सका है। वो तो वही करते हैं जो उन्हें अच्छा लगता है।


Click it and Unblock the Notifications












