टाइगर 3 के सेट पर सलमान खान ने किया 'जीने के हैं चार दिन' पर डांस, तुर्की से वायरल हुआ वीडियो!

मेगास्टार सलमान खान और उनकी टीम इस वक्त तुर्की में है और टाइगर 3 के शूटिंग कर रहे हैं। बता दें कि सलमान खान इस वक्त ट्विटर पर छाए हैं और हैशटैग टाइगर 3 ट्रेंडिंग पर चल रहा है। इसका कारण है एक वीडियो जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सलमान खान के फैंस ने तुर्की से इस वीडियो को साझा किया है। सलमान खान इस वीडियो में अपनी टीम के साथ नजर आ रहे हैं डांस कर रहे हैं।

बैकग्राउंड में उनका गाना.. 'जीने के हैं चार दिन' बज रहा है और सलमान खान काफी मस्ती में झूमते नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने इस गान के दौरान तौलिया डांस वाला स्टेप भी किया।

salman khan, tiger 3, सलमान खान, टाइगर 3

वीडियो को फैंस ने जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया ये धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टाइगर 3 लुक साफ नजर आ रहा और उन्होने कैप भी लगाई हुई है।

मेंबर्स मस्ती कर रहे हैं

मेंबर्स मस्ती कर रहे हैं

सलमान खान के साथ उनके टीम के कई मेंबर्स मस्ती कर रहे हैं और कुछ फैंस हैं जो कि आस पास मौजूद हैं वो वीडियो बना रहे हैं। 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद ये फिल्म टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है। लिहाजा, फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

ईद 2022 पर रिलीज

ईद 2022 पर रिलीज

अफवाहों की मानें तो फिल्म ईद 2022 पर रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस फिल्म में विलेन के तौर पर अभिनेता इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं।

इमरान हाशमी निगेविट भूमिका में

इमरान हाशमी निगेविट भूमिका में

जी हां, लंबे समय के बाद इमरान निगेविट भूमिका में दिखने वाले हैं, खबरें हैं कि वो काफी मेहनत कर रहे हैं। एक्टर फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इमरान हाशमी ने टाइगर 3 में अपनी भूमिका के लिए एब्स भी बनाया है।

इमरान थे पहली चॉइस

इमरान थे पहली चॉइस

खबर थी कि फिल्ममेकर्स एक अलग चेहरे को बतौर विलेन कास्ट करना चाहती थी। जिस तरह 'टाईगर जिंदा है' में सज्जाद डेलाफ्रूज को कास्ट किया गया था। लिहाजा, वाईआरएफ ने महसूस किया कि इमरान इस भूमिका में फिट बैठेंगे।

 तुर्की के कप्पाडोसिया इलाके में

तुर्की के कप्पाडोसिया इलाके में

वह इंटेंस भूमिकाओं में दमदार लगते हैं। इसके अलावा एक पोस्ट सामने आया है जिसमें कैटरीना कैफ अपने होस्ट के साथ नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में लिखा हुआ है कि टाइगर 3 की शूटिंग अब तुर्की के कप्पाडोसिया इलाके में पूरी हो चुकी है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

अब फिल्म किसी नए लोकेशन के लिए निकलेगी। कैटरीना कैफ के साथ इस तस्वीर में यकम दिनलेर नजर आ रहे हैं। सलमान खान इस फिल्म के साथ साथ अंतिम, कभी ईद कभी दिवाली और राजश्री प्रोडक्शन की एक फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X