'जलवा जलवा' पर नाचे सलमान खान, वीडियो वायरल होते ही खुशी से उछल पड़े फैंस!

Salman Khan Dance Video- सलमान खान का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है और उनके फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होने एक इवेंट के दौरान जलवा स्टाइल में माहौल बना दिया।
मुंबई में पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाओं के अनावरण के एक कार्यक्रम में सलमान खान, कैलाश खेर, सोनू निगम के साथ विशेष अतिथि थे। हल्के रंग की टी-शर्ट और जींस पहने सलमान खान ने वांटेड के गाने जलवा पर अपने मूव्स से मंच पर आग लगा दी।
जैसे ही सलमान खान ने गाने पर हुक स्टेप किया, दर्शक तालियां बजाने लगे। सलमान खान ने भी दर्शकों की ओर हाथ हिलाकर फ्लाइंग किस दिया। इसका बाद वीडियोल पैपराजी पेज पर वायरल हो रहा है। हालांकि सलमान खान का पेट नजर आ रहा है और लोग इसपर बातें कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
सलमान खान का ये वीडियो देखकर एक ने लिखा है, ''भाई का पेट दिख रहा है।'' एक ने लिखा, ''रौला ही अलग है भाई का।'' एक ने लिखा, ''जो पेट पेट बोल रहे हैं वो अपने बाप को देख ले 50 की उम्र।'' एक ने लिखा, ''सिकंदर का इंतजार है भाई।'' एक ने लिखा, ''जलवा है हमारा।'' एक ने लिखा, ''वाह भाई मजा आ गया।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि सलमान खान के फैंस उनको ट्रोल करने वालों को जवाब दे रहे हैं।
वर्कफ्रंट
सलमान खान इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। सिकंदर अगले साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। बता दें कि सलमान खान के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। सलमान खान ने अपने करियर में सैकड़ों फिल्में की हैं लेकिन तेरे नाम में सलमान खान की भूमिका आज भी उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक मानी जाती है। उन्हें अपनी दमदार एक्टिंग के लिए खूब तारीफें और कई अवॉर्ड नॉमिनेशन मिले, जिससे पता चलता है कि उनकी भूमिका कितनी दमदार थी। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications