Mother's Day पर सलमान खान ने दिया मां को सरप्राइज, यह देखते ही खुशी से झूम उठीं सुशीला चरक

Mother's Day 2024: सलमान खान(Salman Khan) इन दिनों अपने घर के बाहर हुई फायरिंग की खबर को लेकर चर्चाओं में बने हैं। हालांकि इस केस में लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच इस केस से जुड़े छोटे से छोटे सबूत पर पैनी नजर रखी हुई है। बता दें कि गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हमला करने वाले शूटर्स और उनकी मदद करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस हमले के मास्टरमाइंड को पकड़ने का पुलिस प्लान बना रही है, इस केस के अलावा सलमान खान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो सलमान खान और उनकी मां का है।
मां के साथ डांस करते दिखे सलमान खान
मदर्स डे के इस खास मौके पर सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि यह सलमान खान का पुराना वीडियो है, लेकिन इस खास मौके पर फैन्स जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान मां सुशीला चरक के साथ कपल डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों मां बेटे का खूबसूरत बॉन्ड आज भी लोगों का दिल जीत लेता है। बता दें कि फैन्स तो इस वीडियो पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।
इन बड़े प्रोजेक्ट्स में आएंगे नजर
सलमान खान इन दिनों कई प्रोजेक्ट की वजह से बिजी चल रहे हैं। वह सिकंदर (ऐ आर मुरुगादॉस), इंशाल्लाह (संजय लीला भंसाली), नो एंट्री 2 (अनीस बज्मी), बुलबुल मैरिज हॉल (रोहित नय्यर), दबंग 4 (प्रभु देवा), धाक (अभिराज मीनावाला), डेविल (साजिद नाडियाडवाला) में नजर आने जा रहे हैं। इसके अलावा माना जा रहा है कि सलमान खान टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 3 भी होस्ट करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications