जन्मदिन पर सलमान खान ने जेनेलिया डिसूजा के साथ किया मजेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल!
मेगास्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उनके कई करीबी दोस्त नजर आए थे। सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर अपनी पार्टी अपने फार्महाउस में ही एंजॉय करते हैं और उनके करीबी वहां पर नजर आते हैँ। लेकिन अब एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने एक वीडियो को साझा किया है।
दरअसल इस वीडियो में जेनेलिया डिसूजा के साथ सलमान खान डांस करते नजर आ रहे हैँ। ये सिर्फ डांस नहीं बल्कि मस्ती भी है जो कि सलमान खान कर रहे हैं।

उन्होने एक अदृश्य गिटार पकड़ा है और रॉकस्टार की तरह परफॉर्म कर रहे हैं। जेनेलिया भी उनके साथ डांस कर रहीं हैं और मस्ती करती दिख रहीं हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जेनेलिया लिखती हैं..

जेनेलिया का पोस्ट
''सबसे बड़े दिलवाले सलमान खान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आप पर हमेशा आशीर्वाद बनाए रखे। आप स्वस्थ रहे हैं, हम आपसे प्यार करते हैं। आज अपने भाई का बर्थडे है।'' सलमान खान और जेनेलिया दोनों ने ही इस वीडियो एक ही रंग की टी-शर्ट पहनी हुई हैं।

रितेश देशमुख की पत्नी हैं
फैंस लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। जेनेलिया डिसूजा अभिनेता रितेश देशमुख की पत्नी हैं और सभी जानते हैं कि सलमान खान देशमुख परिवार के काफी करीबी हैं। रितेश के साथ भी उनका काफी अच्छा बॉंड है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इसके अलावा सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो आयत के साथ डांस कर रहे हैँ। इस वीडियो में वो तम्मा तम्मा गाने पर झूम रहे हैं। सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो मस्ती में सबकुछ भूल जाते हैं और यही अदा फैंस को काफी ज्यादा पसंद है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर सलमान खान टाइगर 3 को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म को लेकर जल्दी ही फिर से वो शूटिंग शुरु करने वाले हैँ।

कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं
सलमान खान के साथ फिल्म में कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के अलावा वो कभी ईद कभी दिवाली, ब्लैक टाइगर और बाकी फिल्मों को लेकर भी खबरों का हिस्सा हैं।

शाहरुख खान के साथ
ऐसा कहा जा रहा है कि वो जल्दी ही एक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे जिसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











