टाईगर 3 से पहले सलमान खान का एक डांस वीडियो वायरल, 'भाईजान' की हालत देख फैंस को लग गया शॉक

Salman Khan Viral Video: सलमान खान बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में हैं, जो अपनी फिटनेस के लिए चर्चा में रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर के कुछ ऐसे वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान और परेशान हैं। इन दिनों सलमान काफी अनहेल्दी दिख रहे हैं।
बीते दिन सलमान खान नई दिल्ली में एक इवेंट में डांस परफॉर्मेंस देते दिखे। इस इवेंट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसे देखकर फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो गए हैं। क्लिप में, बॉलीवुड के भाईजान को अपने लोकप्रिय गाने 'हमका पीनी है पीनी है' पर परफॉमेंस देते देखा जा सकता है। लेकिन फैंस का कहना है कि सलमान 'अनफिट' और 'थके हुए' लग रहे हैं।
सलमान खान के सेहत पर फैंस के कमेंट्स
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "थके हुए और अस्वस्थ.. या सिर्फ अपनी वास्तविक उम्र जैसे दिख रहे हैं.. मुझे उम्मीद है कि वो ठीक होंगे".. वहीं, दूसरे ने लिखा, "सलमान खान को अपने स्वास्थ्य का उचित ख्याल रखना चाहिए।"
वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स सुपरस्टार को ट्रोल करते भी दिखे और कहा कि उनका वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। एक अन्य ने लिखा- "टाइगर 3 के बाद थोड़ा ब्रेक लेकर हेल्थ पर ध्यान दें.. फिर वापस आएं, ऐसे तो नहीं चलेगा.."
बता दें, इन दिनों सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। कुछ ही वक्त पहले फिल्म की पहली झलक रिलीज की गई, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। खासकर सललमान खान को एक बार फिर टाइगर के अंदाज में देखने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











