..................... Salman Khan’s dance film with Remo D’Souza will go on floor before Kick 2 - Hindi Filmibeat

'किक 2' से पहले सलमान खान की नई फिल्म.. ये होगा 2019 क्रिसमस धमाका!

सलमान खान इन दिनों बैक टू बैक फिल्मों में व्यस्त हैं। खबर थी कि रेस 3 और भारत के बाद सलमान दबंग 3 और किक 2 की शूटिंग करेंगे। लेकिन सुपरस्टार ने खुलासा किया है कि फिलहाल किक 2 की स्क्रिप्ट पर काफी काम बचा है। लिहाजा, किक 2 से पहले वह रेमो डिसूजा की डांस फिल्म पर काम करेंगे। वहीं, किक 2 की रिलीज आगे बढ़ सकती है।

जी हां, किक 2 अब क्रिसमस 2019 से आगे बढ़ सकती है.. और वह जगह ले सकती है रेमो डिसूजा की डांस फिल्म। गौरतलब है कि रेमो सलमान को लेकर एक डांस फिल्म शुरु करने वाले हैं। लेकिन बीच में सलमान को रमेश तौरानी ने रेस 3 के लिए अप्रोच कर लिया। फिर सलमान ने रेमो के साथ रेस 3 बना लिया। जबकि डांस फिल्म को आगे के लिए टाल दिया गया।

Remo D’Souza

रेमो की डांस फिल्म में भी सलमान के जैकलीन फर्नाडीज ही दिखने वाली हैं। फिल्म का नाम 'डांसिंग डैड' बताया जा रहा था.. हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। बहरहाल, सलमान फैंस को कहीं ना कहीं किक 2 का पोस्टपोन होना दुखी कर सकता है।

बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X