'दबंग 3' खत्म होते ही.. इस फिल्म की शुरुआत करेंगे सलमान खान.. धमाकेदार!

यह तो सलमान खान ने साफ बता दिया है कि वे रेस 3 के बाद रेमो डिसूजा के साथ दूसरी फिल्म भी करने वाले हैं। जो कि एक डांस फिल्म होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग 3 पर काम खत्म होते ही रेमो की यह डांस फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। काफी उम्मीद है कि यह फिल्म 2020 की ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन होंगी। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम पूरा हो चुका है।

जब रेस 3 शुरु नहीं हुई थी, तब रेमो ने एक शो में कहा था कि वह सलमान के साथ एक डांस- ड्रामा करना चाहते हैं.. क्योंकि सलमान ने आज तक कुछ ऐसा किया नहीं है। फिल्म का नाम डांसिंग डैडी बताया जा रहा था। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी कि- सलमान एक विधुर हैं.. और 9 साल की बच्ची के पिता का किरदार निभा रहे हैं।

Salman Khan

वो अपनी मरती हुई पत्नी से वादा करता है कि अपनी बेटी की हर इच्छा पूरी करेगा। अब उनकी बेटी चाहती है कि वो एक डांस कंपिटिशन में हिस्सा लें.. और दोनों का नाम भी शामिल करवा देती है। अब कंपिटिशन में हिस्सा लेने के लिए उसे डांस सीखना है.. और डांस की ट्रेनिंग उसे देती है जैकलीन फर्नांडीज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X