सलमान खान की 'दबंग' का एनिमेटेड अवतार, बच्चों के लिए भी आ रहा है 'चुलबुल पांडे'
भाईजान सलमान खान को बॉलीवुड का दबंग बनानी वाली फ्रैंचाइजी दबंग को अब बच्चे भी खूब एन्जॉय कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की फिल्म दबंग अब एक एनिमेटेड सीरीज के रूप में नजर आने वाली है। इसे कार्टून के जरिए एक बार फिर चुलबुल पांडे, छेदी सिंह, रज्जो और प्रजापति वाले कैरेक्टर दर्शक एन्जॉय कर सकेंगे।
Recommended Video
बताया जा रहा है कि एनिमिटेड सीरीज में दबंग की कहानी एकदम बच्चों के लिए होगी। जिसे फैमिली आराम से देख सकेंगे। मीडिया से सलमान खान के भाई अरबाज खान ने कहा कि दबंग फिल्म की खास बात ये है कि ये एक पारिवारिक फिल्म है। अब ये एनिमेशन के क्षेत्र में भी ये प्रवेश करने जा रही है। एनिमेशन के जरिए न केवल कहानी बयां की जाएगी बल्कि क्रिएटिव स्वतंत्रता को भी दर्शा पाएगी।

दबंग फिल्म में चुलबुल पांडे एक ऐसा किरदार था जिसे पहले कभी दर्शकों ने नहीं देखा था। एक बार फिर बच्चे भी ऐसे किरदार को देख सकेंगे और एन्जॉय कर सकेंगे। बता दें सलमान खान की दबंग फ्रैंचाइजी की तीन फिल्में रिलीज हो चुकी है।
दबंग की तीनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला है। दर्शकों को चुलबुल पांडे जिसे सलमान खान ने निभाया, इसे खूब पसंद किया गया था। गौरतलब है कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म राधे है। जिसे लेकर भी फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। हाल में ही उनका गाना भाई भाई रिलीज हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











