आगे बढ़ी सलमान खान की 'दबंग 3'- 2019 में अक्षय कुमार को मिलेगा टक्कर!
माना जा रहा था कि सलमान खान की दबंग 3 को 2018 के अंत तक रिलीज कर दिया जाएगा। लेकिन बता दें, फिलहाल सलमान अली अब्बास जफर की भारत को खत्म करेंगे, उसके बाद ही दबंग 3 को रिलीज किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो दबंग 3 अगले साल अगस्त या दिसंबर में दर्शकों के सामने आ सकती है। जबकि ईद पर भारत को रिलीज किया जाएगा।
दरअसल, दबंग 3 की कास्टिंग अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है। सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा ने लुक टेस्ट दे दिया है, लेकिन कई किरदार अभी फाइनल होने हैं। लिहाजा, फिल्म को फ्लोर पर आने में फिलहाल कुछ देरी हो सकती है।

प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही फिल्म दबंग 3 अब 2019 के अंत तक रिलीज हो सकती है। अब फिल्म सलमान खान की है.. तो किसी बड़ी डेट को ही लॉक करेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि दबंग 3 अगले साल की 15 अगस्त या क्रिसमस पर धमाका कर सकती है। जाहिर है 15 अगस्त हर साल अक्षय कुमार अपने लिए लॉक रखते हैं.. ऐसे में सलमान क्या करते हैं, देखना दिलचस्प होगा।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











