Dabangg 3 Live Reaction: फैंस ने कहा भाईजान की दंबग 3 ब्लॅाकबस्टर है, जबरदस्त रिएक्शन
दबंग 3 रिलीज के साथ फैंस सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। सलमान खान की इस फिल्म को कोई ब्लॅाकबस्टर बता रहा है तो किसी ने इसे सिर्फ भाईजान की मूवी करार दिया है। ट्टिटर पर #Dabangg3 #Dabangg3day, #Dabangg3Review #Dabangg3Dec20th जैसे एक नहीं कई हैशटेग दिखाई दे रहे हैं। जिस पर फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
यहां तक कि साउथ के कुछ वीडियो भी अपलोड किए गए हैं जहां पर पटाखे के साथ और बाइक रैली के जरिए फैंस सलमान खान की दबंग 3 देखने जा रहे हैं। इस बार दबंग 3 को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है।

वहीं साउथ के सुपरस्टार सुदीप किच्चा विलेन की भूमिका में है। माना जा रहा है कि फिल्म का क्लाइमेक्स सीन फैंस के लिए मस्ट वॅाच है। ऐसे में ट्टिर पर फैंस अपनी मिली जुली प्रतिक्रिया दबंग 3 को लेकर दे रहे हैं।चलिए जानते हैं कि किसने क्या कहा है।


Click it and Unblock the Notifications