एक साथ आएंगे सलमान खान और अक्षय कुमार- हाउसफुल 4 में दबंग 3 का धमाका फाइनल
सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के क्रेज को देखते हुए इसका ट्रेलर अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 के साथ जोड़ा जाएगा। कोई शक नहीं कि फैंस के लिए यह काफी धमाकेदार होने वाला है।
हाउसफुल 4 के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस बात को कंफर्म किया है कि फिल्म के साथ दबंग 3 के ट्रेलर को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बात पहले से प्लानिंग नहीं की गई थी, यह अचानक ही तय किया गया कि फैंस के लिए दिवाली पर इससे बड़ा क्या हो सकता है कि एक साथ अक्षय और सलमान दिखें।

बुधवार को ही दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज किया गया है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई शक नहीं कि हाउसफुल 4 और दबंग 3 का यह कॉम्बिनेशन फैंस को काफी पसंद आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











