सलमान खान की दबंग 3 ने रिलीज़ से पहले तोड़ा आमिर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
सलमान खान अपनी फिल्म दबंग 3 के साथ शानदार रिलीज़ की तैयारी कर रहे हैं और अब उन्होंने आमिर खान का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आमिर खान की पिछली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान लगभग 5000 स्क्रीन पर रिलीज़ होने वाली इकलौती फिल्म थी।
अब सलमान खान की दबंग 3 देश भर में 5400 स्क्रीन पर रिलीज़ होने जा रही है। इतना ही नहीं, फिल्म विदेशों में 1500 स्क्रीन पर रिलीज़ होगी। यानि कि फिल्म लगभग 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होने जा रही है।

ये ना केवल अपने आप में एक रिकॉर्ड है बल्कि हिंदी सिनेमा के लिए एक नया कीर्तिमान है जो चुलबुल पांडे ने आने से पहले ही बना दिया है। प्रभुदेवा द्वारा डायरेक्ट की गई ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।
फिल्म की कहानी खुद सलमान खान ने लिखी है और ट्रेलर में फिल्म की पूरी कहानी दिख भी चुकी है। अगर आपने इस ओर ध्यान नहीं दिया है तो हम एक बार फिर से आपका ध्यान इस ओर ले ही जाते हैं। जानिए क्या हो सकती है दबंग 3 की कहानी -


Click it and Unblock the Notifications











