दबंग 3 का धमाकेदार टाइटल ट्रैक- शूटिंग होते होते हो गई LEAK- देंखे वीडियो
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की शूटिंग इंदौर में शुरु हो चुकी है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। लिहाजा, फिल्म के सेट से निर्माताओं से दबंग खान की कुछ तस्वीरें भी रिलीज की हैं। इसके साथ ही दबंग 3 के टाइटल ट्रैक की शूटिंग के दौरान एक वीडियो भी लीक हो चुका है, जहां सलमान डांस करते दिख रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग 3 इसी साल यानि की 2019 दिसंबर में रिलीज हो जाएगी। अभी फिल्म के स्टारकास्ट और रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन हाल ही में एक इवेंट के दौरान सलमान खान ने कहा था कि दबंग 3 दिसंबर में रिलीज हो सकती है। कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

साल 2010 में आई फिल्म दबंग सुपरहिट रही थी। अभिनय काश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया था। खासकर सलमान खान का किरदार चुलबुल पांडे बेहद पॉपुलर रहा था। जिसके बाद इसे एक फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया गया। 2012 में आई दबंग 2 भी सुपरहिट रही थी, जिसका निर्देशन खुद अरबाज खान ने किया था।
यहां देंखे दबंग 3 के सेट से लीक हुआ वीडियो-
View this post on Instagram#salmankhan snapped in Mandleahar for #dabbang3 by 🎥 #abproductions
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


Click it and Unblock the Notifications