दबंग 3 डायलॉग प्रोमो - सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाया अपना दबंग अवतार, मारा शानदार चुलबुल डायलॉग
दबंग 3 की रिलीज़ को अब केवल 6 दिन बचे हैं और सलमान खान लगातार फैन्स के लिए फिल्म से रोज़ एक नया तोहफा लेकर आ रहे हैं। अब फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा का शानदार चुलबुल अवतार सामने आया है।
फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा का एक डायलॉग प्रोमो सामने आया है जहां सोनाक्षी पतिदेव चुलबुल पांडे को अपने दो चुटकी सिंदूर की कीमत समझाती हैं और उन्हें अपनी ड्यूटी निभाने की सलाह देती हैं।

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा दबंग 3 में रज्जो पांडे, यानि कि मिसेज़ चुलबुल पांडे के किरदार में दिखाई देंगी। सोनाक्षी ने हमेशा से ये माना है कि रज्जो पांडे के बिना चुलबुल पांडे अधूरा है।
वहीं सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान को अपना आईडल मानती हैं। सलमान खान ने ही सोनाक्षी को बॉलीवुड में दबंग के साथ लॉन्च किया है।


Click it and Unblock the Notifications











