दबंग 3 की तैयारी शुरु.. सलमान खान- सोनाक्षी सिन्हा LOOK टेस्ट- 2019 धमाका

रेस 3 ईद पर रिलीज होने को तैयार है। इधर सलमान खान अपनी अगली फिल्मों पर काम शुरु कर चुके हैं। जहां अली अब्बास जफर की भारत फ्लोर पर आ चुकी है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग 3 के लिए लुक टेस्ट दिये हैं। जी हां, फिल्म की तैयारी पूरे जोर शोर से शुरु हो चुकी है। रेस 3 के बाद सलमान भारत और दबंग 3 पर साथ साथ काम करने वाले हैं। ये दोनों फिल्में 2019 में रिलीज हो सकती हैं।

2018 ईद धमाका- शाहरुख खान के साथ सलमान का जबरदस्त अंदाज

दबंग 3 की बात करें तो यह सितंबर से फ्लोर पर आएगी। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो दबंग 2 को आए 6 साल हो चुके हैं, लिहाजा, चुलबुल पांडे और रज्जो के किरदार के लिए दोनों सितारों ने फिर से लुक टेस्ट दिया है। साथ ही फिल्म की कहानी भी आगे बढ़ चुकी है। अब चुलबुल पांडे एक हाई रैंक पुलिस अफसर है। यह पहले दो फिल्मों से थोड़ी अलग होगी।

Dabangg 3

सूत्रों की मानें तो दबंग 3 में एक असली पुलिस वाले की कहानी दिखाई जाएगी। ये पुलिस ऑफिसर नोएडा के हैं और कुछ समय पहले इनका एक बाहबली पॉलीटिशन के साथ जबरदस्त भिडंत का किस्सा वायरल हुआ था।

बताया जा रहा है कि दबंग 3 के राइटर दिलीप शुक्ला ने इस असली पुलिस ऑफिस के साहस की फिल्मी कहानी अरबाज खान और सलमान खान को सुनाई तो दोनों को ये आइडिया काफी पसंद आया और सलमान ने इस पर दबंग 3 बनाने का मन बना लिया।

बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की दबंग 3 से जुड़ी बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X