#KahaniMeTwist: दबंग 3 नहीं....फिल्म होगी 'दबंग माइनस 1'
सलमान खान की दबंग 3 को लेकर काफी बातें चल रही हैं और दबंग के अगले सीक्वल के लिए फैन्स काफी इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन एक सूत्र की मानें तो अरबाज़ खान ने आखिरकार फिल्म की स्क्रिप्ट दोबारा बदल दी है, सलमान खान के कहने पर। और अब फिल्म दबंग 3 नहीं, दबंग माइनस 1 हो चुकी है।
[एयरपोर्ट पर सलमान का तमाशा...नहीं चली भाईगिरी!]
नहीं समझे? मतलब कि फिल्म है दबंग का प्रीक्वल!। यानि कि दबंग के पहले कि कहानी। सीधे शब्दों में चुलबुल पांडे, रॉबिनहुड पांडे कैसे बने इसकी कहानी। मतलब कि और जवान सलमान खान!

अब ज़ाहिर सी बात है, कि जब कहानी चुलबुल पांडे के पुलिस ऑफिसर बनने की है तो रज्जो भी नहीं होगी। और रज्जो नहीं तो सोनाक्षी सिन्हा के लिए कोई रोल भी नहीं है।
[#Kicked: सलमान खान की दबंग 3 से जुड़ी पहली धमाकेदार खबर!]
बस यही कारण है कि फिल्म के लिए कोई दूसरी फीमेल लीड चाहिए थी। और दूसरी फीमेल लीड के लिए परिणीति चोपड़ा अरबाज़ खान को बेस्ट लगीं। हालांकि अभी उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया गया है।
अरबाज़ खान चाहते हैं कि तब तक फिल्म का सारा काम हो जाए जिससे कि फिल्म जल्द से जल्द फैन्स के सामने हो। वैसे भी फिल्म की स्क्रिप्ट को सलमान ने दो बार रिजेक्ट किया है तो देखना तो पड़ेगा कि अब ऐसी क्या कहानी लेकर आए हैं अरबाज़ खान।
[सलमान खान की दबंग 3 एक्ट्रेस की 'TOPLESS' तस्वीरें वायरल!]


Click it and Unblock the Notifications














