सलमान खान की Dabangg 3 ने रिलीज से पहले कमाए 155 करोड़, सुपर ब्लॅाकबस्टर !
साल 2019 के खत्म होने के साथ फैंस के लिए दबंग 3 का इंतजार भी समाप्त हो जाएगा। इस महीने के अंत में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर दबंग 3 रिलीज हो रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद से फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह है।
हालांकि फिल्म के सांग उस स्तर का कमाल नहीं कर पाए हैं जैसा सलमान खान की फिल्मों से उम्मीद की जाती रही है। इससे पहले दबंग के दोनों भाग के गाने सुपरहिट रहे हैं।

फिलहाल रिलीज से पहले दबंग 3 के मेकर्स को करोड़ों का फायदा हुआ है। बॅाक्स आफिस पर सलमान खान की इस सुपर कॅाप फिल्म का क्या अंजाम होगा इसमें अभी समय है। लेकिन मेकर्स को 155 करोड़ का सीधे तौर पर फायदा मिल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications