यूटीवी ने दबंग 2 के अधिकार नहीं खरीदे
यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है कि इस कंपनी ने 140 करोड़ रूपए में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा की सीक्वल फिल्म दबंग 2 के अधिकार खरीदे हैं।
दबंग ने साल 2010 में सबसे ज्यादा कमाई की थी और इस फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई समारोह में सम्मान हासिल किया था। इस तरह की खबरें थीं कि यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने 140 करोड़ रूपए में सलमान खान की दबंग 2 के राइट्स अपने नाम किये हैं। लेकिन आज निर्माता कंपनी ने इन अटकलों को खारिज किया है।
यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने अपने बयान में कहा कि मीडिया में आई इस तरह की खबरें गलत हैं कि यूटीवी ने 140 करोड़ रूपए में दबंग 2 के अधिकार खरीदे हैं। हम इन खबरों को खारिज करते हैं।
वर्ष 2010 में आई फिल्म दबंग का निर्देशन अभिनव कश्यप ने किया था और इस फिल्म के निर्माता अरबाज खान थे। सीक्वल फिल्म में निर्देशन की भूमिका में अरबाज खान होंगे। मार्च में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी और 2012 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications