सोनाक्षी के वजन से परेशान हुए सलमान
सोनाक्षी सिन्हा की सलमान खान के साथ आई फिल्म दबंग से रातों रात स्टार बन गई थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी इसके लिए उन्होंने अपना वजन भी घटाया था। लेकिन आज जब वह सलमान के साथ फिल्म दबंग के सीक्वेल में काम करने जा रही हैं तो भी सलमान उनके फिगर को लेकर काफी परेशान दिख रहे हैं।
सोना इन दिनों दबंग 2 की शूटिंग कर रही हैं और अपने फिगर को लेकर वह परेशान हैं क्योंकि सलमान को भी उनके फिगर को देख कर परेशानी हो रही है। सलमान का कहना है कि उनको अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहिए। सलमान ने कहा,'खाते-पीते घर की लड़की है भाई।
मैंने उनको कई बार कहा है कि अपना वजन कम करो और वह मेरी बात दिल से मानती भी हैं।'सलमान सोनाक्षी की एक्टिंग स्किल को लेकर काफी खुश है क्योंकि सोना ने इसमें काफी सुधार किया है। वह अपना वजन कम करने के लिए भी कड़ी मेहनत कर रही हैं।
इतना ही नहीं सलमान उन्हें फिटनेस ट्रेनिंग भी दे रहें है। ऐसा पहली बार नहीं है कि सलमान सोनाक्षी को इस तरह की ट्रनिंग दे रहे हैं इससे पहले सल्लू कैट के लिए भी फिटनेस टिप्स दे चुके हैं। हम तो सलमान को यही कहेंगे कि उनको बॉलीवुड में सभी एक्ट्रेस का फिटनेस ट्रेनर बन जाना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications