'सीटी बजा के' धमाल मचाएंगे सलमान खान
बॉलीवुड में अपने अलग ही डांस स्टेप्स के लिए मशहूर सलमान खान का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'दबंग 2' के गीत 'सीटी बजा के' में उनका देख हर कोई दंग रह जाएंगे। वह डांस उनके अब तक के सारे डांस की तुलना में सुपर हिट होगा। सल्लू कहते हैं कि वह इस गाने में इतना डांस करेंगे की सब देखते रह जाएंगे।
इतना ही नहीं वह तो अब लोगों को डांस क्या होता है वह भी बताने वाले हैं। आगे वह कहते हैं कि वांटेड फिल्म का जलवा तो इस डांस के सामने कुछ भी नहीं है। बस आप इंतजार किजिए और देखिए मैं कैसा डांस करता हूं।
इससे पहले सलमान अपनी फिल्मों में 'ढिंग चिका', 'मुन्नी बदनाम', 'हमका पीनी है' और 'करेक्टर ढीला' में थिरक चुके हैं। और दर्शकों को उनकी परफॉमेंस पसंद आयी थी।
फिल्म 'दबंग 2' में वह एक बार फिर से पुलिस इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे का ही किरदार निभाने वाले हैं। सलमान इस फिल्म के निर्देशक और उनके भाई अरबाज खान के बारे में कहते हैं कि वह बहुत अच्छा काम कर रहा है, हम बहुत खुश हैं कि अरबाज 'दबंग 2' का निर्देशन कर रहे हैं।
जब तक यह फिल्म आप सबके सामने आएगी तब तक अरबाज बहुत ही बड़े निर्देशक बन चुके होंगे। आपको बता दें कि इस फिल्म में एक बार फिर से सलमान और सोनाक्षी सिन्हा की ही जोड़ी दिखाई देगी। यह फिल्म पर्दे पर 21 दिसम्बर रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications