कुछ भी कर सकती हैं रज्जो पांडेः सलमान खान
सोनाक्षी सिन्हा के राउडी राठौर के ट्रेलर देखने के बाद सलमान खान का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा दबंग 2 को अलग ही उंचाई पर ले जाएंगी। खबर आ रही थी कि सल्लू सोनाक्षी की तारीफ नहीं करते जिसके चलते सोना को अच्छा नहीं लगता लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म दबंग के सीक्वल में सलमान के साथ लिया गया है। इस बारे में सलमा का कहना है कि सोनाक्षी पहले से काफी अच्छी अदाकारी करने लगी हैं। मुझे उम्मीद है कि वह और भी आगे जाएंगी। दबंग के पहले भाग में इनका रोल कुछ खास नहीं था लेकिन दबंग 2 में तो ये अपनी अदाकारी से सबको घायल कर देंगी।
हाल ही में दबंग 2 के सेट पर सोनाक्षी ने सलमान को अपनी फिल्म राउडी राठौर के ट्रेलर दिखाए। जिसे सलमान ने काफी पसंद किये इतना ही नहीं सलमान ने इस दबंग गर्ल की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का रोमांटिक ट्रेक काफी अच्छे से फिल्माया गया है।
मुझे उम्मीद है कि सोनाक्षी दबंग 2 में अपना बेस्ट देंगी क्योंकि इस फिल्म में काफी सारे रोमांटिक सीन्स हैं। इसके बाद सलमान ने खुद ही कह दिया कि रज्जो पांडे कुछ भी कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications