सलमान ने दिखाई दबंगई, पूरा स्टूडियो किया बुक
दबंग सलमान खान ने दबंग 2 की शूटिंग करने के लिए पूरा एक स्टूडियो की बुक करवा लिया है। आज से ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दि जाएगी। इतना ही नहीं खबर तो यह भी है कि करीब 80 गार्डस दबंग की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिये गए हैं।
हम आपको बता दें कि फिल्म 'दबंग 2' की कहानी कानपुर पर बेस्ड है, इसके लिए कमालिस्तान स्टूडियो में ही कानपुर का सेट लगा दिया गया है। पूरा का पूरा सेट अब खान कैम्प के कब्जे में है दरअसल सलमान नहीं चाहते की किसी भी तरह की कोई भी दिक्कत आए शूटिंग में इसलिए पूरा सेट बुक करवा लिया गया है।
बॉलीवुड में ऐसा पहली बारक हुआ है कि किसी फिल्म के लिए पूरा का पूरा सेट ही बुक करवा लिया गया हो। यह है सलमान की असली दबंगई, सलमान चाहें तो वॉलीवुड में कुछ भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं सेट वालों ने सलमान को पूरी सुविधा दी है ऐसा अब तक किसी के लिए भी नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications