दबंग 2 के चलते सलमान पुलिस का रोल नहीं करेंगे

सलमान खान को केवल हिंदी ही फिल्मों के ढेरों ऑफर नहीं मिल रहे उन्हें अब साउथ की फिल्मों के भी ऑफर आ रहे हैं। लेकिन उस फिल्म में सलमान ने काम करने से इंकार कर दिया है क्योंकि इस फिल्म में उन्हें एक पुलिस वाले का रोल करना था।

आपको बता दें कि इस साल सलमान की फिल्म दबंग 2 रिलीज होने वाली है, इस फिल्म में भी वो एक पुलिस वाले के किरदार में ही नजर आएंगे। इसी के चलते वह फिलहाल ऐसी कोई दूसरी फिल्म नहीं करना चाहते जिसमें उन्हें इसी तरह की भूमिका मिले।

सलमान के इस तरह फिल्म में काम करने से मना कर दिये जाने से एक बात तो तय हो जाती है कि वो अब फिल्मों के लिए काफी सजग हो चुके हैं और वह बेहद सोच समझ कर ही किसी भी फिल्म में काम करना चाहते हैं।

वैसे भी फिल्म दबंग से सलमान को एक अलग ही पहचान मिल गई है। शायद यही कारण है कि अभीअपनी फिल्म दबंग 2 पर काफी मेहनत कर रहे हैं इसके लिए वो किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X