दबंग 2 में करीना मुन्नी बन होंगी बदनाम!
सलमान खान के फैन्स को यह जानकर खुशी होगी कि उनके फेवरेट सलमान दबंग के सीक्वल 'दबंग 2' की शूटिंग 9 मार्च से शुरू करने जा रहे हैं। इसके अलावा खबर आ रही है कि छम्मक छल्लो करीना इस फिल्म में मुन्नी बनेंगी।
आपको बता दें कि दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप इस फिल्म के सीक्वल से अलग हो चुके हैं इसी के चलते ही फिल्म के सीक्वल की शूटिंग में देरी हुई। इस बीच सलमान भी अपनी दूसरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थे। लेकिन फिर इस फिल्म के निर्देशन का सारा जिम्मा अरबाज खान ने संभाला और वे पहली बार किसी फिल्म के लिए निर्देशन करने जा रहे हैं।
कहा जा रहा है कि दबंग 2 की शूटिंग मुंबई के अलावा लखनऊ और सतारा में होगी। कहानी को वहां से आगे बढ़ाया जाएगा जहां पर दबंग खत्म हुई थी। फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, प्रकाश राज, दीपक डोब्रियाल, निकतिन धीर और मोहन आगाशे भी पर्दे पर दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











