'वीर' की लेंथ सीमित
वीर फिल्म को लेकर सलमान काफी संजीदा हैं। सलमान ने फिल्म जोधा-अकबर से सीख ली है। सलमान कहते हैं कि लोग पीरियड फिल्म के लिए आमतौर पर मानते हैं कि वह लंबी ही होगी। पर वीर फिल्म में सलमान ने इस बात का पूरा ख्याल रखा है कि फिल्म समय से पूरी हो जाए।
वीर की लंबाई 2 घंटे 35 मिनट है। सलमान खान कहते हैं कि लोगों के पास आजकल ज्यादा समय नहीं है। लोग तीन घंटे की फिल्म देखने के बजाय एक शॉर्ट पीरियड फिल्म देखना ज्यादा पसंद करते हैं। वह ये भी कहते हैं कि फिल्म हम आपके हैं कौन का जमाना बीत चुका है। जोधा-अकबर जैसी फिल्में सराहे जाने के बावजूद सफल नहीं होती हैं। इसलिए फिल्म की लंबाई अधिक रखने की गलती वह नहीं करेंगे।
वैसे सलमान का सोचना सही लगता है, फिल्म कुर्बान की लंबाई कुछ अधिक थी और यह फिल्म बेहतर पटकथा और चुस्त निर्देशन के बाद भी नहीं चल सकी।


Click it and Unblock the Notifications