Salman Khan ने पैपराजी के साथ काटा पहला केक, 57वें जन्मदिन पर दिल जीत लेगा ये वीडियो!

मेगास्टार सलमान खान के फैंस के लिए आज का दिन काफी खास है क्योंकि आज उनके भाईजान का 57वां जन्मदिन है और सोशल मीडिया पर उनको लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। बर्थडे वाले दिन के खान परिवार ने मुंबई में अर्पिता खान शर्मा के घर पर एक पार्टी का दी थी, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियों ने भाग लिया। हमारे प्यारे 'भाईजान' को उनके जन्मदिन के मौके पर एक काले रंग की पोशाक में देखा गया था और मजेदार बात तो ये थी कि उन्होने पैपराज़ी के साथ केक काटकर अपनी पार्टी शुरू की।
उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। सलमान खान को उनके बड़े दिल की वजह से जाना जाता है और इसकी झलक वो समय समय पर दिखाते रहते हैं।
सलमान खान के बर्थडे बैश में उनके परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त शामिल हुए। मेगास्टार ब्लैक जींस के साथ ब्लैक टी-शर्ट में नजर आए और मीडिया के साथ केक काटने के बाद उन्होंने सभी के प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया।
उनके साथ उनके खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए उनके इंडस्ट्री के कई दोस्त पहुंचे। सलमान की बहन अर्पिता खान अपने पति आयुष शर्मा के साथ पहुंचीं। सलमान की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने हाल ही में 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग खत्म की है।
फरहाद सामजी के निर्देशन में बन रही ये फिल्म एक्शन से भरपूर एंटरटेनर है और इसमें पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती भी मुख्य भूमिका में हैं। सलमान खान इसके अलावा फिल्म टाइगर 3 को लेकर भी बिजी हैं जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं और इसको लेकर दोनों काफी मेहनत कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











