सलमान खान ने सुनी फैंस की बात- दबंग 3 से काट दिए गए इतने मिनट के सीन्स
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 रिलीज के बाद से ही काफी धमाकेदार कमाई कर रही है और फिल्म नागरिकता कानून के विरोध के बीच भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो भाईजान के फैंस के लिए काफी शानदार साबित होने वाली है। सलमान खान के फैंस ने फिल्म देखने के बाद भाईजान से ये अनुरोध किया था कि फिल्म थोड़ी छोटी कर दी जाए क्योंकि ये काफी बड़ी है।
फिर क्या था भाईजान ने फैंस की बातें सुनी और अब खबर है कि मेकर्स ने कुछ सीन हटाकर फिल्म को 9 मिनट 40 सेकेंड छोटा कर दिया है।

गौरतलब कि कुछ लोगों का मानना था कि फिल्म में अगर एक गाना और कुछ सीन्स ना होते तो ज्यादा सही रहता है। फिल्म थोड़ी बड़ी हो रही है। लेकिन अब दर्शकों को कुछ सीन्स देखने को नहीं मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications